हल्द्वानी

काठगोदाम से लालकुआं तक  आज रात से16 दिन का लिया जाएगा रेलवे का ब्लॉक

रेलवे प्लेटफार्म का होना है मरम्मत कार्य, यात्रा करने से पहले देख लें कौन कौन सी ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित
हल्द्वानी।
रेलवे प्रशासन द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म लाइन संख्या 01 एवं पिट लाइन संख्या 07 पर मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए 26 फरवरी से 12 मार्च तक16 दिनों के लिए ब्लाक प्रदान किया जाएगा। उक्त ब्लाक 25 फरवरी की रात्रि 21.00 बजे से 12 मार्च की रात्रि 21.00 बजे तक दिया जाएगा।
परिणामस्वरूप उक्त ब्लाक अनुसार अधोलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट कर संचालन निम्न अनुसार किया जाएगा :-
लालकुआँ से शार्ट टर्मिनेट:-
• गाड़ी सं. 15035 दिल्ली-काठगोदाम को 26 फरवरी, 2024 से 12 मार्च, 2024 तक लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट जाएगा तथा अनुरक्षण कार्य मंगलवार एवं शुक्रवार को 00.00-04.00 बजे के मध्य लालकुआँ में किया जाएगा। अर्थात लालकुआँ से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 15013 (जैसलमेर-काठगोदाम़) को 26 फरवरी, 2024 से 12 मार्च, 2024 तक लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा अनुरक्षण कार्य प्रतिदिन लालकुआँ में किया जाएगा। अर्थात लालकुआँ से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम (साप्ताहिक) को 26 फरवरी, 2024, 4 मार्च, 2024 तथा 11 मार्च, 2024 को लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अर्थात लालकुआँ से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।
• 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम (साप्ताहिक) को 5 मार्च, 2024 तथा 12 मार्च, 2024 को लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अर्थात लालकुआँ से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।

लालकुआँ से शार्ट ओरिजनेट:-
• गाड़ी सं. 15036 काठगोदाम-दिल्ली को 26 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक लालकुआँ से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात काठगोदाम से लालकुआँ के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 15014 (काठगोदाम-जैसलमेऱ) को 26 फरवरी, 2024 से 12 मार्च, 2024 तक लालकुआँ से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा। अर्थात काठगोदाम से लालकुआँ के मध्य निरस्त रहेगी।
• 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी (साप्ताहिक) को 27 फरवरी, 2024, 5 मार्च, 2024 तथा 12 मार्च, 2024 को लालकुआँ से ार्ट ओरिजनेट किया जाएगा। अर्थात काठगोदाम से लालकुआँ के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल (साप्ताहिक) को 4 मार्च, 2024 तथा 11 मार्च, 2024 को लालकुआँ से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा। अर्थात काठगोदाम से लालकुआँ के मध्य निरस्त रहेगी।
हल्द्वानी में शार्ट टर्मिनेट:-
• गाड़ी सं. 14120 (देहरादून-काठगोदाम़) को 26 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 4 तक हल्द्वानी में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अर्थात हल्द्वानी से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।
• गाड़ी सं. 15043 (लखनऊ-काठगोदाम़) को 26 फरवरी, 2024 से 12 मार्च, 2024 तक हल्द्वानी में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अर्थात हल्द्वानी से काठगोदाम के मध्य निरस्त रहेगी।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी