Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह पूरी घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल के पास की बताई जा रही है। जब महिला रोड क्रॉस कर रही थी, इस दौरान काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे तेज रफ्तार कार ने महिला को तेज टक्कर मार दी, जिसमें महिला सड़क पर गिर गई। महिला का हाथ पूरी तरह से कट गया, महिला को गंभीर चोट आई।
जिसके बाद महिला को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया है,महिला शीशमहल के पास किराए में अपने पति के साथ रहती थी, महिला का नाम ज्योति है, जो जिसका का पति रेलवे में सर्विस करता है। उसकी तैनाती काठगोदाम रेलवे स्टेशन में है, फिलहाल पुलिस कार की तलाश में जुट गई है,आसपास की सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जल्द कार चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Select Language

Advertisement