Report by : CWN Desk
Published at :
विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली और शपथ ग्रहण: संत नारायण स्वामी महाविद्यालय में उत्साहपूर्ण आयोजन

पिथौरागढ़। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे, एनएसएस, और रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारियों डॉ. दिनेश कोहली और डॉ. रश्मि टम्टा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। रैली के समापन पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली और शपथ ग्रहण: संत नारायण स्वामी महाविद्यालय में उत्साहपूर्ण आयोजन

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारी पृथ्वी हमारी माँ है और उसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने गंभीर संकट हैं, जिनका समाधान हर नागरिक को अपने स्तर पर करना होगा। हमें प्लास्टिक का उपयोग कम करने, वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की जरूरत है। एक पेड़ लगाने का छोटा सा प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकता है।

मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार आर्य ने बताया कि प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत के प्रेरक नेतृत्व के चलते महाविद्यालय में इस तरह के बड़े आयोजन सफलतापूर्वक हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. शिखर, डॉ. अनु लहुदा, डॉ. सारिका, डॉ. विवेक, डॉ. रविंद्र, डॉ. कुंदन, जमन सिंह, संजय, राजेंद्र कन्याल, नवीन भट्ट, सोनी, सुनीता, रीना समेत सभी कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण, मिट्टी खोदने और पेड़ों की देखभाल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी और सामूहिक प्रयासों की महत्ता स्पष्ट हुई। इसके पूर्व महाविद्यालय द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत की अध्यक्षता में तथा डॉ. पंकज भट्ट एवं मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›