Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा मर्डर: इंटर्नशिप छात्रा की गला दबाकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

रामनगर के पुछड़ी गांव में जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने बुजुर्ग पिता सलीम अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सोते हुए पिता पर डंडे और पत्थरों से हमला किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर (Ramnagar) से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। ग्राम पुछड़ी इलाके में दो बेटों ने मिलकर अपने बुजुर्ग पिता सलीम अली (65) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों ने अपने पिता को उस समय निशाना बनाया जब वह अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन बेचने के सौदे से नाराज थे आरोपी
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक सलीम अली (65), जो मूल रूप से मुरादाबाद के निवासी थे, रामनगर के पुछड़ी गांव में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। वे मुरादाबाद स्थित अपनी तीन बीघा जमीन बेचने की तैयारी में थे। 12 नवंबर को वह रजिस्ट्री कराने गए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। उनके बेटे नईम और नाजिम पिता के जमीन बेचने के फैसले से नाराज थे और उन्होंने इसे रोकने की योजना बनाई।
सोते हुए पिता पर डंडे और पत्थरों से हमला
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बेटे नईम और नाजिम रात करीब 9 बजे बाइक से रामनगर के पुछड़ी पहुँचे। उन्होंने देखा कि उनके बुजुर्ग पिता सलीम अली अपनी झोपड़ी में सो रहे हैं। गुस्से में उन्होंने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। दोनों बेटों ने पहले बारी-बारी से डंडों से हमला किया और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने पत्थरों से पिता का सिर कुचल दिया। हत्या करने के बाद, उसी रात दोनों आरोपी बेटे वापस अपने घर मुरादाबाद लौट गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस नृशंस हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी। कोतवाली सुशील कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों नईम और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना संपत्ति विवाद (Property Dispute) में क्रूरता की चरम सीमा को दर्शाती है। पुलिस अब हत्या के पीछे के पूरे षड्यंत्र और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›