Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा में नहीं हुई थी रामपुर निवासी राजेश की मौत

पुलिस जांच में खुलासा, सड़क हादसे में हुई मौत, नौ फरवरी को राजपुरा क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास मिला था शव
हल्द्वानी। रामपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश पुत्र स्व. बाबू लाल की मौत बनभूलपुरा उपद्रव में नहीं, बल्कि सड़क हादसे में हुई। नौ फरवरी को उसका शव राजपुरा क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास मिला था। इस तरह से बनभूलपुरा उपद्रव में मृतकों की संख्या छह नहीं अब भी पांच ही है।कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवक हल्द्वानी में कई वर्षों से रहता है और वाहनों की धुलाई का काम करता था। वह नशे का आदी था।
राजेश का शव राजपुरा क्षेत्र में पटरी के पास मिला था और उसके सिर में चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस मान रही थी कि उपद्रवियों की ओर से हुए पथराव में वह चोटिल हुआ। बनभूलपुरा में अवैध मजारों को ढहाने को लेकर आठ फरवरी हो उपद्रव हुआ था। इस हिंसा में मुस्लिम समुदाय के पांच लोगों की घटना के दिन ही मौत हो गई थी। पुलिस, निगम व मीडिया कर्मी समेत 250 से अधिक लोग घायल थे। नौ फरवरी को वार्ड नंबर चार निवासी 35 वर्षीय राजेश पुत्र बाबू लाल को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और माना जा रहा था कि हिंसे के दौरान वह चोटिल हुआ था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›