Connect with us

देहरादून

राजधानी की 129 बस्तियों के 40 हजार घरों से हाउस टैक्स की होगी वसूली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मलिन बस्ती नियमितीकरण नियमावली के अनुसार वर्ष 2016 के बाद बनी बस्तियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा

देहरादून। नगर निगम पांच साल बाद मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने जा रहा है। इसमें शहर की 129 बस्तियों के कुल 40 हजार घरों को शामिल किया गया है। करीब 12 हजार घरों से वर्ष 2018 तक कर लिया जा रहा था, लेकिन करीब 28 हजार घर तब भी दायरे में नहीं थे।
ब्रह्मपुरी से कैंप की शुरुआत कर निगम एक माह तक सभी बस्तियों में कर वसूल करेगा। स्वकर निर्धारण नियमावली वर्ष-2016 के तहत दून में 129 बस्तियों में करीब 40 हजार मकान हैं। साल 2016 से 2018 के बीच करीब 12 हजार घरों से टैक्स वसूला गया, लेकिन 28 हजार घर छूट गए। फिर वर्ष-2018 में कोर्ट के आदेश पर पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के चलते नगर निगम ने मलिन बस्तियों से कर वसूली बंद कर दी।
ऐसे में बीते करीब पांच सालों में निगम को लाखों की राजस्व हानि हुई। अब निगम टैक्स वसूलने को तैयार है। मलिन बस्ती नियमितीकरण नियमावली के अनुसार वर्ष 2016 के बाद बनी बस्तियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा। नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर आज शुक्रवार से मलिन बस्तियों में भवन कर जमा कराने के लिए शिविर लगेंगे। सवा माह के भीतर करीब 50 कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही निगम कार्यालय में भी कर जमा कराया जा सकता है।
कैंप में करदाता को वर्ष 2016 से पहले का बिजली का बिल देना होगा। साथ ही घर की फोटो और अपनी फोटो भी देनी होगी। एक शपथ पत्र और आधार कार्ड की कापी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement