Connect with us

उत्तराखण्ड

सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आयोजित करेगा परीक्षा, पात्र अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं

देहरादून। उत्तराखंड में अब सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब कृषि विभाग में अधिकारियों की पूर्ति के लिए जल्द ही परीक्षा होने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। पात्र अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शुक्रवार को रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी भी दी जाएगी।
परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह सितंबर को 14 विभागों में समूह ग के रिक्त 1402 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया था। नवंबर से भर्ती परीक्षा प्रारंभ होगी। आयोग ने समूह ग के रिक्त 1402 पदों में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 657 पदों को भी शामिल किया हैं।
इसके अलावा कार्यालय सहायक-तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुंशी, रीडर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों के लिए भी यह भर्ती परीक्षा हो रही है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि पूर्व में घोषित परीक्षा कैलेंडर यथावत रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement