Connect with us

हरिद्वार

रील बनाने के चक्कर में धुल गई “रील”, तीन भाई पहुंचे हवालात, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लाइसेंसी बंदूक से फायर कर बनाई थी वीडियो, सोशल मीडिया में हुई थी वायरल, लाइसेंस होगा निरस्त

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में दिनांक 22.04.2023 को सोशल मीडिया पर तीन युवकों की बंदूक से फायर करते हुए रिल वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ करने पर अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
*मु.अ.सं.-157/2023*
*धारा – 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पते*
1- शहजाद पुत्र शहीद
2- शहजान पुत्र शहीद
3- निसार पुत्र शहीद
समस्त निवासी ग्राम अलावलपुर पथरी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सोमवार को भोटियापड़ाव से मंडी गेट तक वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

*बरामदगी का विवरण*
एक 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस व लाइसेंस

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक राजेंद्र पवार
2- ASI नंदकिशोर
3- HC 175 जसवंत बिष्ट
4- कां 1298 राजीव
5- कां 534 राकेश नेगी

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जेल में बंद गैंगस्टर पीपी पांडे को किसने बनाया संत श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा करेगा जांच, टीम जाएगी अल्मोड़ा जेल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement