Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ और सर्वेश पंवार बने पुलिस अधीक्षक चमोली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शासन ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए, तीन जिलों के कप्तान भी शामिल
देहरादून।
शासन ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें तीन जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। शासन ने राज्य में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले तीन जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं।
गुरुवार देर रात विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार आइपीएस लोकेश्वर को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के पद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के पद पर तैनाती दी गई है। पौड़ी में तैनात रहीं आइपीएस श्वेता चौबे को पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, 45वें आरोपी  को एसटीएफ ने कानपुर से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली के पद पर तैनात रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैना सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली का पदभार सौंपा गया है।

Select Language

Advertisement