Connect with us

देहरादून

देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, मुख्यमंत्री धामी ने किया एमओयू साइन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य सरकार ने देहरादून और हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में इस संबंध में दोनों मेडिकल कॉलेजों और सेवादान आरोग्य संस्था के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनसुलभ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में 350-350 बिस्तरों की क्षमता वाले रेस्ट हाउस बनाए जाएंगे। इन विश्राम गृहों का निर्माण, संचालन और रखरखाव सेवादान आरोग्य फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम धार्मिक पर्यटन को दे रहा बढ़ावा, सनातन सभ्यता, संस्कृति की जीती-जागती मिशाल: धामी

रेस्ट हाउस में एक बिस्तर की दर 55 रुपये तय की गई है, जबकि दो बिस्तरों वाले कक्ष 300 रुपये प्रतिदिन की दर से उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त तीमारदारों को 20 रुपये में नाश्ता और 35 रुपये में भोजन भी मुहैया कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की टीम को उत्तराखंड में बसने का न्यौता

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना और सेवादान संस्था के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन व अमित दास भी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement