Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।
आयोग प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›