Report by : CWN Desk
Published at :
अल्मोड़ा जिले के सल्ट से बीजेपी विधायक महेश जीना का बदसलूकी का वीडियो वायरल

विधायक का अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी की, देहरादून नगर निगम में हंगामा
देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक महेश जीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की बीजेपी विधायक महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे।
आरोप है कि यहां उन्होंने हेड क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी आरोप लगा रहे हैं की उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की। इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे।
अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।वहीं इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›