Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी से रीठा साहिब के लिए रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू

हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से रीठा साहिब के लिए रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। रविवार से हल्द्वानी डिपो की दो अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल दोनों गाड़ियां हल्द्वानी लाकर खड़ी कर दी गईं हैं और उनके लिए समय का प्रस्ताव बनाकर देहरादून भेज दिया गया है।
हल्द्वानी से रीठा साहिब के लिए सरकारी बस सेवा बहाल हो रही है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि करीब दो साल पहले यात्रियों की कमी की वजह से हल्द्वानी से संचालित रीठा साहिब मार्ग पर बस सेवा को बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को देहरादून से दो नई बसें हल्द्वानी पहुंचा दी गईं हैं। अभी इन बसों के संचालन की समय सारिणी तय नहीं हुई है। इसके लिए डिपो के अधिकारियों ने दून मुख्यालय में पत्राचार भी किया है। एआरएम ने बताया कि शनिवार तक सॉफ्टवेयर में गाड़ियों की जानकारी अपलोड कर समय निर्धारित कर दिया जाएगा। रविवार को बसें हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएंगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›