Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में कार एसेसरीज की दुकान में आग लगी, 15 लाख के नुकसान

हल्द्वानी। प्रेम टाकीज सिनेमा हॉल के पास बुधवार देर रात कार एसेसरीज की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल ले लिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन के 4 वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह कोतवाल हरेंद्र चौधरी के साथ पुलिस टीम आग बुझाने में जुटी रहीं। तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है।
सूरज गद्दी अपोस्टर कार एसेसरीज की दुकान में कार सीट कवर व बॉडी कवर एंड एसेसरीज का सामान पड़ा था। रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं उठता दिखा। 1115 बजे डायल 112 में सूचना मिलने के बाद कोतवाली, भोटिया पड़ाव समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस बीच फायर की एक के बाद एक करीब चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
दुकान स्वामी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि आग से करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने का अंदेशा है, सुबह को आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉट सर्किट से लगना माना जा रहा है। जांच के बाद अग्निकांड के असल कारणों का पता चल पाएगा। एसपी सिटी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›