Connect with us

हल्द्वानी

दुकानों में आग लगाने से लाखो का नुकसान, दमकल कर्मचारियों व पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर के प्रेम टाकीज़ के पास कई दुकानों में आग लग गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई। अन्न फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने कई दुकानों में अपना विकराल रूप धारण कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानें सूरज गद्दी अपोष्टर कार एसीसीरीज की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी हरबंस सिंह ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया कुछ ही देर के बाद नगर के कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दमकल कर्मी के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा कि सूरज की दुकान में फोम के गद्दे, कार की सीट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सब जलकर राख हो चुके हैं। दुकान स्वामी सूरज ने बताया कि आग लगने से 10 से 15 लख रुपए का नुकसान हो चुका है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement