Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

खुद को एंटी करप्शन का प्रभारी बताकर रिटायर्ड फौजी से ठगे 45 लाख रुपए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला के साथ फोटो खिंचवाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया
देहरादून। खुद को एंटी करप्शन का प्रदेश प्रभारी बताकर रिटायर्ड फौजी से 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर को क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई की एक व्यक्ति खुद को एंटी करप्शन का प्रदेश प्रभारी बताकर उनके पिता को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा है।
कभी वह दो मुंहे सांप के साथ फोटो खींचकर उन्हें जेल भेजने की धमकी देता है तो कभी महिला के साथ फोटो खिंचवाकर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपित अब तक उनसे 45 लाख रुपए ठग चुका है। आरोपित को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करते हुए उसे उधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रशांत मंडल निवासी चंद्रबनी चोयला देहरादून के रूप में हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement