Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था हरिद्वार में बहन से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी भाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसटीएफ ने फरार इनामी को बिजनौर से दबोचा, हरिद्वार पुलिस के सुपुर्द किया
देहरादून। हरिद्वार में बहन से दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर उसके भाई की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच साल से फरार था और बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था। आरोपी को वहां से हरिद्वार लाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि रानीपुर थाने में साल 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, दो आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनमें वीर सिंह सैनी उर्फ भगत निवासी लेबर कालोनी बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रामजीवाला छकड़ा थाना मंडावर जिला बिजनौर स्थित मंदिर से बाबा के वेश में गिरफ्तार किया गया। वह काफी समय से वहां बाबा बनकर रहा था। उन्होंने बताया कि वीर सिंह सैनी ने 10 अगस्त 2018 को केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना की थी। इसका विरोध उसके भाई हेमंत ने किया तो तीन आरोपी वीर सिंह, बलवीर और वीरेन्द्र ने हेमंत के साथ मारपीट कर उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। वीरेन्द्र को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। वीर सिंह और बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे। वीर सिंह गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ एक अन्य फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement