Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर उससे गंदा काम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर एक युवक ने कमरे में ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश की। इस दौरान मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार शाम काशीपुर रोड स्थित आहूजा काॅलोनी के पार्क में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी राहुल ढींगरा वहां पहुंचा और पांच साल की बच्ची को बिस्कुट देकर अपने कमरे में ले गया। उसने कमरा बंद कर अपने कपड़े उतारते हुए गंदी नियत से बच्ची का हाथ पकड़ लिया। खुद के साथ कुछ गलत होने का आभास होने पर बच्ची ने शोर मचा दिया। इससे लोग वहां पहुंच गए। बच्ची रोते हुए अपने परिजनों के पास चली गई। इस दौरान बच्ची को राहुल ने जान से मारने की धमकी दी।
बच्ची ने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया तो लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निहारिका तोमर, सीओ सिटी ने बताया कि युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर जबर्दस्ती करने की कोशिश की। बच्ची छोटी थी मगर समझदार थी। उसे लगा कि उसके साथ गलत हो रहा है तो उसने शोर मचा दिया था। अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›