उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सनसनीखेज वारदात: देवर के साथ घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रुद्रपुर में मेले से लौट रही महिला को तमंचे के बल पर अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने देवर समेत 4 पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें।

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास इलाके में रविवार की रात एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक वारदात सामने आई है। गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से अपने देवर के साथ घर लौट रही एक महिला को तीन दबंगों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला को ठंडी सड़क स्थित एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की है जब वह अपने देवर करन के साथ घर जा रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे, जो देवर के परिचित बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल भी कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देवर करन, राजा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी राजा और दो अन्य अज्ञात युवकों की तलाश में दबिश दे रही है। जांच को पुख्ता करने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
रुद्रपुर पुलिस अब गांधी पार्क और ठंडी सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इस घटना ने शहर में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी