Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में लिव-इन में रह रही खटीमा की छात्रा की मौत: सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में दिल दहला देने वाली घटना। गाय को बचाने गए 7वीं के छात्र अमरीक सिंह पर बाघिन ने किया हमला। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, वन विभाग को चेतावनी।

जसपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार दोपहर एक बाघिन ने 15 वर्षीय स्कूली छात्र अमरीक सिंह को अपना निवाला बना लिया। यह घटना सुंदरनगर भोगपुर गांव के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
मृतक अमरीक सिंह कक्षा सात का छात्र था और दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद अपने मवेशियों को चारा डालने गया था। इसी दौरान अचानक एक बाघिन ने उनकी गाय पर हमला कर दिया। अपनी गाय को बचाने के लिए बहादुर छात्र ने शोर मचाया, लेकिन बाघिन ने गाय को छोड़कर सीधे अमरीक पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींच ले गई।
ग्रामीणों ने जब बच्चे की चीख-पुकार सुनी, तो वे लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों का भारी शोर सुनकर बाघिन छात्र को लहूलुहान हालत में छोड़कर घने जंगल में भाग गई। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल अमरीक को तुरंत घर ले गए, लेकिन सिर और गर्दन पर गहरे घाव होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें ग्रामीणों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते वन्यजीव संघर्ष ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोगपुर क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। वन विभाग अब क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघिन की लोकेशन ट्रैक करने की योजना बना रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›