Report by : CWN Desk
Published at :
यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: जांच के आदेश, एसआईटी का गठन

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर निवासी एक युवक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए सात लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण, मारपीट और मुंह में पेशाब करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि घटना एक साल पुरानी है लेकिन अब आरोपी उसे बार-बार धमका रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित गौरव मौर्या ने बताया कि घटना 20 अक्तूबर 2024 की है। वह अपने दोस्त अंकित के साथ किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर के पास टेंपो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान लालपुर के टिब्बा निवासी एक युवक वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर उससे उलझ पड़ा। आरोप है कि युवक ने थप्पड़ मारने के बाद उसे जबरन उठाया और सुनसान जगह ले गया।
गौरव का कहना है कि वहां पहुंचकर हमलावरों ने उसके मुंह में तमंचा डालकर धमकाया। आरोप यह भी है कि सात में से एक आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब किया। साथ ही यह चेतावनी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि बेइज्जती की वजह से उसने अब तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के चलते उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस गंभीर मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›