हरिद्वार

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: हरिद्वार में रूपेंद्र प्रकाश ने किया जोर

हरिद्वार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्थानीय उद्योग और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की चर्चा, रूपेंद्र प्रकाश ने कहा देश बनेगा सशक्त।

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रेस क्लब हरिद्वार में महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश और प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी से भेंट की। इस दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने के महत्व पर व्यापक चर्चा हुई।
महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है ऐसा राष्ट्र जो अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर न रहे। उन्होंने बताया कि यह अभियान स्थानीय उद्योगों, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाना है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि जनभागीदारी से निर्मित राष्ट्रशक्ति का प्रतीक है। सभी नागरिकों को इसमें सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वदेशी अपनाना न केवल संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत भी करता है।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित कर “स्वभाषा, स्वभूषा और स्वदेशी” की भावना को मजबूत करना होगा। जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में “हर घर स्वदेशी” अभियान जनआंदोलन बन चुका है।
इस अभियान में हरिद्वार की सभी विधानसभाओं में 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में तरुण नैयर, पारुल चौहान, डॉ. विशाल गर्ग और शिवेंद्र कुमार गेहलोत भी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी