Report by : CWN Desk
Published at :
सात नवंबर को होंगे प्रदेश के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव

कई कालेज में एबीवीपी और एनएसयूआई ने घोषित किए प्रत्याशी
देहरादून। सात नवंबर को प्रदेश के साथ दून के कॉलेजों में चुनाव होंगे। डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर, मालदेवता और एमकेपी में एबीवीपी और एनएसयूआई की साख दांव पर है। डीएवी, एसजीआरआर और माल देवता में जहां एबीवीपी का छात्र संघ है। वहीं एमकेपी और डीबीएस में एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। ऐसे में इस बार दोनों ही संगठन अपनी संख्या बढ़ाने को सारी ताकत और रणनीति झोंकने को तैयार हैं।
इस बार सबसे कड़ा मुकाबला डीएवी में तय है, क्योंकि वहां एनएसयूआई और एबीवीपी के अध्यक्ष पद के लिए ही कई प्रत्याशी हैं। जिनमें से कुछ छात्रों के बीच मजबूत पकड़ वाले और कोई लोकप्रिय हैं। लेकिन टिकट की दावेदारी में सभी लगे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर ही प्रत्याशियों में धमासान मचा हुआ है। दोनों के दावेदार अपने-अपने संगठन के उच्च पदाधिकारियों से टिकट को लेकर संपर्क में हैं। एनएसयूआई की ओर से सिद्धार्थ मल्होत्रा, राहुल जग्गी और हरीश का नाम हाईकमान को भेजा गया है। जिनमें से एक का नाम फाइनल होना है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि दिल्ली से फाइनल होते ही गुरुवार या शुक्रवार तक सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं एबीवीपी की ओर से यशवंत पंवार, ऋषभ मल्होत्रा और सुमित दावेदार हैं। जिनमें से एक को संगठन की ओर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके लिए संगठन में मंथन चल रहा है। साथ ही कई पूर्व और वर्तमान छात्र नेता भी इनमें से एक का टिकट पक्का करवाने के जतन में लगे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›