Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल: बसौटिया नदी में महिला बहाव की घटना, SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बड़ौन के तोक बसौटिया निवासी 50 वर्षीय श्रीमती तुलसी देवी पत्नी श्री तेज राम तेज बहाव में बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और जिला प्रशासन से वार्ता कर SDRF की टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। मैंने SDRF को निर्देश दिए हैं कि जब तक तुलसी देवी मिल नहीं जातीं, तब तक उनकी खोज जारी रखी जाए। यह अत्यंत दुखद घटना है और मैं इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। प्रशासन को भी आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›