Report by : CWN Desk
Published at :
डोईवाला में सनसनी: मियांवाला होम स्टे में महिला की हत्या, BSF जवान पर केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात! राजकीय इंटर कालेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय बाबू ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ राजकीय इंटर कालेज (GIC) भटखोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे शिक्षा जगत और स्थानीय क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भटखोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह हमेशा की तरह अपने विद्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय का ही एक बाबू (लिपिक) पहले से ही रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए खड़ा था। जैसे ही प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा निर्धारित मार्ग से वहाँ पहुंचे, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को लहूलुहान हालत में परिजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समूचे शिक्षक समाज ने इस दुस्साहसिक वारदात पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›