Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत की आद्या ने रचा इतिहास: पहले प्रयास में NEET और JEE फतह, भाई IIT गोल्ड मेडलिस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत की आद्या उपाध्याय ने पहले ही प्रयास में NEET-UG और JEE-Mains पास कर जिले का नाम रोशन किया है। आद्या के भाई प्रखर उपाध्याय भी IIT कानपुर के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

चंपावत। सीमांत जनपद चम्पावत की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। लोहाघाट की रहने वाली आद्या उपाध्याय ने अपने पहले ही प्रयास में नीट (NEET-UG) और जेईई-मेन्स (JEE-Mains) दोनों ही प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 97.84 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली आद्या ने इस दोहरी सफलता से पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
आद्या एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां शिक्षा और अनुशासन की गहरी जड़ें हैं। उनके पिता आर.पी. उपाध्याय जीआईसी पुलहिंडोला में प्रवक्ता हैं और माता विनीता उपाध्याय जीआईसी कर्णकरायत में गणित की प्रवक्ता हैं। आद्या के बड़े भाई प्रखर उपाध्याय ने भी इसी वर्ष आईआईटी कानपुर से बीटेक पूरा कर प्रतिष्ठित डॉ. प्रतीक मिश्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल-2026 हासिल किया है। भाई की इस बड़ी सफलता से आद्या को अपनी परीक्षा के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा मिली। आद्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम पब्लिक स्कूल, लोहाघाट से ली। इसके बाद उन्होंने शोर वैली पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ से हाईस्कूल और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जयपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और बड़े भाई को देते हुए आद्या ने बताया कि उनका सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसके साथ ही वह भविष्य में सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी भी जारी रखेंगी। आद्या की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी मनीष कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन जल्द ही आद्या, उनके भाई प्रखर और उनके शिक्षक माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित करेगा। इस सफलता से पूरे लोहाघाट और पुलहिंडोला क्षेत्र के शिक्षक संघ व स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement