Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

डीआईजी के निरीक्षण के दौरान रुद्रपुर पुलिस लाइन में टियर गैस गन का शेल फटा, एसएसपी और आरआई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस जवानों के डेमो देने के दौरान हुआ हादसा, घायल अफसरों को निजी अस्पताल ले जाया गया
रुद्रपुर
। पुलिस लाइन रुदपुर में बुधवार दोपहर टियर गैस गन का शेल फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एसएसपी मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए। डीआईजी कुमाऊँ के निरीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को डीआईजी कुमाऊँ, योगेंद्र रावत पुलिस लाइन रुदपुर का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी उधमसिंह नगर, मंजूनाथ टीसी भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी अश्रु गैस गन पकड़कर वहाँ मौजूद पुलिस जवानों को उसका डेमो देने लगे, तभी गन के बैरल में लगा शैल अचानक से फट गया। इसकी चपेट में आकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरआई मनीष शर्मा ने बताया कि हादसे में चोट अधिक नहीं लगी है। अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Select Language

Advertisement