Report by : CWN Desk
Published at :
शर्मनाक : देहरादून में पालतू बिल्ली के साथ कुकृत्य, किरायेदार पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र में बिल्ली के साथ कुकृत्य करने का मामला सामने आया है। मकान मालकिन ने किरायेदार को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपित मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने मकान मालकिन की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बिल्ली का मेडिकल कराया है।
डाकरा क्षेत्र निवासी महिला ने कैंट कोतवाली में तहरीर दी कि उनके मकान में चार युवक कमरा किराये पर लेकर रहते हैं। महिला ने घर में दो बिल्ली पाली हुई हैं। एक नवंबर को तीन युवक काम पर चले गए। पवन कुमार पासवान मूल निवासी बिहार कमरे में ही था।
आरोप है कि वह एक बिल्ली को दूध पिलाने के बहाने अपने कमरे में लेकर गया। वह दोपहर साढ़े तीन बजे किरायेदार के कमरे में अपनी बिल्ली को लेने के लिए गईं तो देखा कि युवक बिल्ली से कुकृत्य कर रहा था।
आरोप है कि उन्हें देखते ही आरोपित ने बिल्ली को अलग कर दिया और वहां से भाग गया। महिला ने कहा कि बिल्ली का पशु चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर कैंट कोतवाली संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध कुकृत्य और पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›