Connect with us

देहरादून

दून के बोर्डिंग स्कूल में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डायरी में मिला सुसाइड नोट, शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया
देहरादून। डालनवाला के एक बोर्डिंग स्कूल में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से एक डायरी को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
डालनवाला क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर दून गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल है। गाजियाबाद की 14 वर्षीय छात्रा वाणी पुत्री बबिता यहां नौवीं में पढ़ती थी। मंगलवार रात वह अपने बेड पर नहीं थी। उसके हॉस्टल का एक बाथरूम बंद था। इसका दरवाजा तोड़कर देखा गया तो छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। डालनवाला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी जनरल डायरी मिली है। इस डायरी में उसने एक मामले पर अपना आक्रोश जताया थौ, जो उसके परिवार से जुड़ा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, छात्रा की मां सूचना पर देहरादून पहुंची। उनकी मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद छात्रा की मां ने देहरादून में ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement