Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

गायक सोनू निगम को धक्का मारा, मारपीट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों पर आरोप, चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम की घटना
नई दिल्ली। लोकप्रिय गायक सोनू निगम के साथ सोमवार देर रात कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने मारपीट की। घटना चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम की है।
मारपीट करने वाले ने गायक के प्रबंधक को मंच से उतरने के लिए कहा। जब सोनू आ रहे थे तो उन्हें धक्का दे दिया। सोनू के दोस्त को भी धक्का दिया। दोनों को चोटें आई हैं। बाद में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति सोनू और उनके दोस्त को धक्का देते दिख रहा है। घटना के बाद सोनू निगम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम से मुंबई में एक कार्यक्रम में सेल्फी लेने को लेकर ये विवाद हुआ। कथित विवाद में का सोनू का एक सहयोगी भी घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे हुई जब निगम एक संगीत समारोह में शामिल होने के लिए उपनगर चेंबूर में थे। कार्यक्रम स्थल से निकलते समय, प्रशंसकों के एक समूह ने सेल्फी के लिए गायक से संपर्क किया, जब उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सोनू निगम के दोनों सहयोगियों को प्रशंसकों ने पीटा, जिससे उनमें से एक को मामूली चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिली गोविंद बल्लभ शिक्षा समिति अध्यक्षता

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement