Report by : CWN Desk
Published at :
रक्षाबंधन आज, लेकिन भद्रा का साया होने से रक्षासूत्र बांधने का इस वक्त है शुभ मुहूर्त

प्रदेश भर में हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
हल्द्वानी।
प्रदेश भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन उल्लास के साथ मनाया गया। प्यारी बहना ने भाई की कलाई में बड़ी शिद्दत से धागे के रूप में प्यार बांधा। अल सुबह से ही बहन व भाई रक्षा बंधन के लिए सजधज कर तैयार थे। बहन ने इस अवसर पर अपने भाईयों की आरती उतारी, तिलक लगाया, कलाई में राखी बांधी ,उनका मुंह मीठा कराया तथा उनके लिए ढेरों दुआएं मांगी।
रक्षाबंधन 30 अगस्त को था, लेकिन भद्रा का साया होने के कारण रक्षासूत्र बांधने का मुहूर्त नहीं था। इसलिए बहनों से बुधवार को खरीदारी की और गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। भाईयों ने भी इस मौके पर बहनों को उपहार दिये तथा बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पंडितो ने भी लोगों को राखी का धागा कलाईयों पर बांध कर धार्मिक रूप से लोगों के लंबे व सुखद जीवन की कामना की व आशीर्वाद दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›