हरिद्वार

स्मैक तस्करी गैंग के सरगना को दबोचा, 2.50 लाख की स्मैक बरामद

पुलिस की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रखे थे 300 रुपये दिहाड़ी में लोग

हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देशों पर काम कर हरिद्वार पुलिस ने स्मैक तस्कर गिरोह का भंडाफोड करते हुए दिनांक 08-04-2023 को गिरोह के सरगना पंकज कुमार को पथरी पावर हाऊस से 25.10 ग्राम अवैध स्मैक व इलेक्ट्रिक तराजू के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।
पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि अभियुक्त पंकज अपने साथियों के साथ मिलकर जेकेटी बॉर्डर, कृपाल नगर एवं रामधाम के इलाकों में सक्रिय रूप से नशे की तस्करी कर रहा है। मासूम लड़कों का अपना शिकार बना रहा अभियुक्त जेकेटी बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों एवं रिक्शा चालकों को पुलिस की आवाजाही की सूचना देने के लिए  ₹300/- प्रतिदिन पेमेंट करता था।
लगातार कई कोशिश करने के पश्चात पुलिस टीम ने आखिरकार इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड पंकज को दबोचा। नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की कुण्डली तैयार करने का काम जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद सिडकुल
बरामद माल-
1- 25.10 ग्राम स्मैक (बाजार मुल्य करीब ₹2.50 लाख
2-  इलेक्ट्रिक तराजू

*पुलिस टीम-*
1- SI अर्जुन कुमार
2- HC कुंदन सिंह
3- C यशवंत

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी