Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में एसएसपी प्रहलाद मीणा की सख्ती, 240 नशीले इंजेक्शन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। देवभूमि को नशे से मुक्त बनाने के संकल्प के तहत “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, एसओजी प्रभारी हरपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 सितम्बर 2025 को मंडी चौकी क्षेत्र, धौलाखेड़ा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्कूटी संख्या UK04AB 6899 को रोका गया। तलाशी में स्कूटी सवार दो व्यक्तियों के पास से 240 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है –
• मोहम्मद अजहर, पुत्र नियाज अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 29 उत्तर उजाला, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
• शाहजेब उर्फ शानू, पुत्र सुलेमान, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 29 उत्तर उजाला, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
दोनों के विरुद्ध थाना कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे का धंधा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›