Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ ने महिला नशा तस्कर गिरफ्तार की, 1260 ग्राम चरस बरामद

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा  थाना रायपुर क्षेत्र  से  महिला अभियुक्ता   से 1260 ग्राम चरस बरामद  की गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›