Report by : कालू वर्मा
Published at :
दिन दहाड़े दिखा गुलदार, अस्पताल के मरीजों में हड़कंप

हरिद्वार भेल अस्पताल के पास गुलदार की चहलकदमी
हरिद्वार।
भेल अस्पताल के पीछे गुलदार दिखने से हड़कंप मचा है। इससे अस्पताल में आए लोगों में भी भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने गुलदार की चहलकदमी का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भेल अस्पताल राजाजी पार्क से सटा हुआ है। जिसके कारण कई बार अस्पताल तक हाथी, बारहसिंगा, गुलदार आदि वन्य प्राणी पहुंच जाते हैं। अब गुलदार की चहलकदमी वायरल होने से अस्पताल क्षेत्र के आसपास रहने वालों में हड़कंप मचा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›