Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सड़क हादसे में छात्र की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं, 24 फरवरी। दो दिन पहले आंवला चौकी गेट के पास डंपर से भिड़ंत के बाद घायल हुए बी-कॉम के छात्र की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार डुंगरपुर हल्दूचौड़ लालकुआं निवासी 18 वर्षीय करन जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी हल्दूचौड़ कॉलेज में बी-कॉम का छात्र था। 22 फरवरी को वह दोस्त राजवर्धन संग हल्द्वानी आया था। रात 10 बजे दोनों दोस्त बुलेट से हल्दूचौड़ की ओर लौट रहे थे। इस बीच आंवला चौकी गेट के पास बुलेट खराब डंपर से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें एसटीएच पहुंचाया था। जहां सोमवार को घायल करन ने दम तोड़ दिया। राजवर्धन की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
हादसे का विवरण

  • स्थान: आंवला चौकी गेट के पास
  • समय: रात 10 बजे
  • वाहन: बुलेट मोटरसाइकिल
  • दुर्घटना का कारण: खराब डंपर से भिड़ंत
  • घायल: करन जोशी और राजवर्धन
  • मृतक: करन जोशी
  • घायल की स्थिति: नाजुक
    मृतक के बारे में जानकारी
  • नाम: करन जोशी
  • उम्र: 18 वर्ष
  • निवासी: डुंगरपुर हल्दूचौड़ लालकुआं
  • शिक्षा: हल्दूचौड़ कॉलेज में बी-कॉम का छात्र
    पुलिस कार्यवाही
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।
  • पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement