Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में सांप के काटे हुए मरीज पहुंचते रहे हैं। शुक्रवार को भी स्वजन ढाई साल के बच्चे को लेकर पहुंचे। साथ ही उस सांप को भी पकड़कर ले आए जिसने बच्चे को काटा था।
राजकीय मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में देवलचौड़ रामपुर रोड से ढाई साल के बच्चा इमरजेंसी में पहुंचा। उसे सांप ने डंक मारा था। मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है। स्वजन जिस सांप को पकड़कर लाए थे। वह बैंडेड कुर्की प्रजाति का है। यह सांप विषैला नहीं होता है। सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। डा. सिंह ने बताया कि सांप के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं।