Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी कमलुवागांजा में संदिग्धावस्था में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला

हल्द्वानी। जिम से घर आने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में बाथरूम में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चलेगा। आशंका है कि हार्ट अटैक का मामला तो नहीं है।
पुलिस के अनुसार दमुवाढूंगा क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवक घर के पास में ही एक जिम में व्यायाम के लिए जाता था। शुक्रवार को वह जिम से घर लौटने के बाद बारूथम में चला गया। मगर काफी देर तक बाहर नहीं आया। स्वजन ने अंदर जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे अस्पताल तलाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›