Report by : CWN Desk
Published at :
प्रमुख नदियों रामगंगा तरंगिणी, गौला तटिनी तथा कोसी सरिता का जल कलशों में भरकर सैन्यधाम देहरादून भेजा

हल्द्वानी- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हल्द्वानी परिसर में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक लालकुऑ डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल0 सुबोध शुक्ला द्वारा जनपद की प्रमुख नदियों रामगंगा तरंगिणी, गौला तटिनी तथा कोसी सरिता के जल को कलशों में भरकर सैन्यधाम देहरादून के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम का निर्माण कार्य जनपद देहरादून के गुनियालगांव में प्रगति पर है।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पांचवें धाम सैन्यधाम में द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर अब तक उत्तराखंड के जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं, उन सबके चित्र लगाए जाएंगे साथ ही उन सभी के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में कै0 सोबन सिंह भड़, कै0 गोविन्द सिंह, पार्षद धीरज पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›