Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में टांडा गांव के पास कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार एक युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से रामनगर घूमने आए थे दो युवक
रामनगर। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से रामनगर घूमने आए युवकों की कार टांडा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई।
यूपी के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा स्थित वार्ड छह लालबाग निवासी शाहरुख अली (23) पुत्र मोहम्मद अली और अब्दुल रहमान उर्फ भूरा पुत्र रहमत अली (25) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रामनगर घूमने आए थे। करीब सात बजे चारों दोस्त रामनगर पहुंचे। पुलिस के अनुसार रात दो बजे युवकों की कार डिवाइडर से जा टकराई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार डिवाइडर को तोड़ते हुए आगे चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार अब्दुल रहमान चला रहा था। तीन युवक कार में ही फंसे हुए थे। कार की बॉडी को कटर से काटकर युवकों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अब्दुल रहमान की रामनगर अस्पताल में मौत हो गई। शाहरुख अली को हल्द्वानी सुशील तिवारी रेफर किया गया, जहां से गंभीर हालत में परिजनों ने उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उस्मान अली पुत्र नन्हें शाह जोगापुर गांव मुरादाबाद यूपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कार सवार चौथा साथी लोकेश पुत्र देवेंद्र रामपुर मौके से कहीं चला गया, पुलिस को उसका पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि मृतक रहमान की पांच बड़ी बहन हैं, एक बड़े भाई की पहले ही करंट लगने से मौत हो चुकी है। युवक अविवाहित था।

Select Language

Advertisement