Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पानी न आने से नाराज लोगों ने खाली बर्तनों संग जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजपुरा आर्मी कैंट के पास लगा ट्यूबवेल 4 महीने में तीसरी बार खराब होने से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहा पेयजल विभाग लगातार मोटे कमीशन के चक्कर में घटिया गुणवंता की मोटर लगा रहा है जिससे हर महीने ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाती है इलाके की दस हजार से अधिक की आबादी पाने के लिए दर-दर भटकती है जल्दी ट्यूबवेल ठीक नहीं होने पर विभाग में तालाबंदी की जाएगी।
खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करने वालों प्रीती आर्या अनिता बाल्मीकि पुष्पा देबी बिजली देबी राजमाला वीरमती गजराम बाल्मीकि कंचन खत्री काजल आर्या मनीष साहू संगीता आर्या रमेश टम्टा समेत दर्जनों लोग थे।

Select Language

Advertisement