Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़ की तनुजा नाथ गोस्वामी का भारतेंदु नाट्य अकादमी में चयन, उत्तराखंड का नाम रोशन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की बेटी तनुजा नाथ गोस्वामी ने देश की प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ में चयनित होकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल पिथौरागढ़ बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

तनुजा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हजारों प्रतिभागियों के बीच चौथा स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में हर वर्ष केवल 20 प्रतिभाशाली छात्रों का ही चयन होता है, और तनुजा का इसमें शामिल होना उनकी मेहनत, समर्पण और असाधारण क्षमता को दर्शाता है।

तनुजा न केवल रंगमंच की पारंपरिक विधाओं में पारंगत हैं, बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रस्तुतियों में भाग लेकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया है। उनके इस चयन से उत्तराखंड के युवा कलाकारों को नई प्रेरणा मिलेगी और राज्य में रंगमंच की दुनिया को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है और लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›