Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शिवरात्रि पर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी शिवरात्रि के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने परिवार के साथ रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों और देवर के परिवार के साथ मंदिर गई थी। शाम को वे वनभूलपुरा के एक युवक की बोलेरो टैक्सी में घर लौट रहे थे। टैक्सी का असली मालिक उनकी छह साल की बच्ची के साथ पीछे बैठ गया और वाहन अपने दोस्त नदीम को चलाने के लिए दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रोड़वेज चौराहा से कालाढुंगी चौराहा तक पेडों का कटान, रहेगा रूट डायवर्ट


आरोप है कि कुछ दूरी पर पहुंचते ही चालक नदीम ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची चीखी तो परिवार ने तुरंत वाहन रुकवाया और सीधे कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक नदीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को कनाडा से कॉल कर देहरादून से दी गई थी जान से मारने की धमकी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement