Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी सड़क हादसा: 984 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास पिकअप खाई में गिरी। हादसे में 8 की मौत और 2 घायल। हरिद्वार से अंत्येष्टि से लौटते समय हुआ हादसा। पढ़ें पूरी खबर।

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। टिहरी जिले के चंबा-कोटी मार्ग पर नैल गांव के पास एक पिकअप वाहन (UK09 TA1799) अनियंत्रित होकर करीब 984 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हादसे की पुष्टि की है।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। सूचना के अनुसार, आज शाम करीब 4:15 बजे जब वाहन नैल के पास पहुंचा, तो चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सीधे गहरी खाई में समा गई। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाका बेहद दुर्गम होने के बावजूद बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान अंकित (35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल के मुताबिक, वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले थे। सुबह 6 बजे घर से निकलने के बाद, दोपहर 3 बजे भोजन कर ये लोग वापस लौट रहे थे। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दहला देने वाली वारदात! चमोली में कहासुनी के बाद पति ने पत्थर से की पत्नी की हत्या, शव नाले में दबाया

Select Language

Advertisement