Connect with us

देहरादून

भद्रराज मंदिर में अमर्यादित वस्त्रों पर रोक, मंदिर समिति ने लिया सख्त फैसला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी। सिद्धपीठ भद्रराज मंदिर में अब श्रद्धालु अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंदिर समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि मर्यादा और धार्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूर और 7,267 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान भद्रराज (बलराम) मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 16 और 17 अगस्त को यहां वार्षिक मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
भद्रराज मंदिर समिति (बिन्हार जौनपुर मसूरी, पछवादून) के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि मंदिर एक पवित्र स्थल है, जहां मर्यादित आचरण और वस्त्रों के साथ ही श्रद्धालुओं को आना चाहिए। समिति ने स्पष्ट किया है कि स्कर्ट, ऑफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, और फटी हुई जींस जैसे कपड़ों में आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
समिति ने यह भी प्रावधान किया है कि अगर कोई श्रद्धालु ऐसे कपड़े पहनकर आता है जो अमर्यादित माने जाते हैं, तो उसे मंदिर की ओर से धोती उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह उपयुक्त वस्त्र पहनकर मंदिर दर्शन कर सके।
यह निर्णय धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को मर्यादित आचरण की प्रेरणा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement