Report by : CWN Desk
Published at :
दस हजार सेब के पौधे निःशुल्क वितरित किए

दीपा जोशी
पहाड़पानी( नैनीताल)।
उद्यान विभाग द्वारा किसानों की आजीविका को मजबूत करने एवं आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से पहाड़पानी आसपास के ग्रामीणों को दस हजार सेब के निःशुल्क पौध वितरित किए गए। जो हिमाचल प्रदेश से उद्यान विभाग द्वारा खरीदकर मंगाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के रुट स्टॉक प्रजाति के सेब पौध वितरित किए गए। उद्यान विभाग के एडीओ गिरीश चन्द्र वर्मा ने बताया कि यह पौध दो से तीन वर्ष का है और अगले साल यह पौधा फल देगा। उद्यान विभाग के सेब वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी रही। उन्होंने कहा कि किसानों को सेब के पौधे लगाकर मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह फल जल्द किसानों को अच्छी आय देने लगेगा। क्षेत्र के महतोलिया गाँव, नदगल , दीनी तल्ली ,मल्ली ,मजयूली, सेलालेख, जलना नील पहाडी समेत कई गाँव के सैकड़ों किसानों ने निःशुल्क पौधों का लाभ लिया। इस दौरान उद्यान सहायक लीलाराम , संजय कुमार, गोविंद मेलकानी, भूपेश महतोलिया, पीताम्बर मेलकानी, रिंकू पांडे , पुष्कर रावत , धीरज भट्ट , ललित महतोलिया आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›