Connect with us

नई दिल्ली

बाहुबली नेता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश का निधन 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज के शक्ति फार्म स्थित आवास पर आया हार्ट अटैक

हल्द्वानी। देवरिया के पैना गांव निवासी और बरहज सीट से कई बार विधायक रहे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। निधन की खबर जैसे ही जिले में आई समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। जमीनी नेता ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह पहले बसपा से चुनाव जीतकर राजनाथ सिंह सरकार में शामिल हुए। उसके बाद सामाजवादी पार्टी से विधायक बने ।
उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तराखंड की राजनीतिक गलियारे में भी उन्होंने किस्मत आजमाई लेकिन सफल नहीं हुए। उनकी पत्नी मंजूलता सिंह सितारगंज ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी हैं। तुर्तीपार पुल को बनवाने में उनकी बड़ी भूमिक रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से इसका लोकार्पण भी कराया। अपने पीछे वह पत्नी समेत तीन पुत्रों शिव वर्धन, जय वर्धन और हर्षवर्धन को छोड़ गए हैं।
प्रेम प्रकाश सिंह को उत्तराखंड के सितारगंज के शक्ति फार्म स्थित आवास पर हार्ट अटैक आया। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम की अनदेखी पर सुभाष घाट के व्यापारियों ने उठाया जिम्मा, चंदा इकट्ठा कर कराया घाट का सुधार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement