Report by : CWN Desk
Published at :
अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर मसूरी पहुंचे तेंदुलकर

दोस्त ने किया सचिन का स्वागत, परिवार एक दिन पहले ही आ चुका था मसूरी
देहरादून। पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून-मसूरी रोड स्थित सिक्स सेंसस वाना (वेलनेस सेंटर एंड होटल) होटल में उनकी पत्नी अंजलि व पुत्री सारा सोमवार से ठहरी हुई हैं। सचिन का यह निजी दौरा बताया जा रहा है।
सोमवार को वह अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। देहरादून-मसूरी से सचिन का गहरा नाता है। वह छुट्टियां मनाने मसूरी आते रहते हैं। बीते वर्ष सचिन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंचे थे।
मंगलवार को मुंबई से आई एक फ्लाइट से सचिन देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के घेरे में वह एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट पर सचिन के मित्र संजय नारंग ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, सचिन एयरपोर्ट से दून-मसूरी रोड पर मालसी स्थित सिक्स सेंसस वाना (वेलनेस सेंटर एंड होटल) के लिए रवाना हुए।
सचिन के देहरादून पहुंचने की खबर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। इसके बाद मसूरी में उनके चाहने वालों में उत्सुकता बढ़ गई कि सचिन मसूरी के लालटिब्बा में अपने मित्र संजय नारंग के होटल या घर में ही ठहरेंगे, लेकिन सचिन के मसूरी न पहुंचने पर उन्हें मायूस होना पड़ा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›