Report by : CWN Desk
Published at :
12.34 बजे 84 सेकेंड के मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अनुष्ठान

अयोध्या। नए मंदिर में रामलला के दर्शन की अभिलाषा आज से पूरी हो सकेगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को सभी लोगों के लिए मंदिर के कपाट खुल रहे हैं। देशभर में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उसे देखकर तो यही जान पड़ता है, मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलला के दर्शन की अवधि सुबह सात बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक एवं दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से सायं सात बजे तक निर्धारित है। भीड़ के अनुसार दर्शन अवधि बढ़ाने पर मंथन किया जा रहा है। यह अवधि सुबह और शाम की पाली में एक-एक घंटे बढ़ाई जा सकती है।
राम मंदिर में रामलला की पूजा का विधान तय हो गया है। इसके लिए श्री रामोपासना नाम से संहिता बनाई गई है। नियम के तहत सुबह 3 बजे से पूजन और श्रृंगार की तैयारी होगी। 4 बजे रामलला को जगाया जाएगा। रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
सुबह की आरती के लिए पहले से बुकिंग होगी। शाम की आरती के लिए उस दिन भी बुकिंग हो सकती है। आरती के लिए पास श्रीराम जन्मभूमि के कैंप ऑफिस से मिलेंगे। आरती से आधे घंटे पहले पास मिलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी पास मिलेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›