Connect with us

हरिद्वार

धूमधाम से मनाई गई भगवान महर्षि कश्यप की जयंती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जगजीतपुर वार्ड वासियों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

महर्षि कश्यप समस्त समाज के गोत्र आचार्य हैं:- स्वामी आलोक गिरी

हरिद्वार। कश्यप समाज की ओर से जगजीतपुर वार्ड नंबर 55 में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वार्डवासियों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की है। साथ ही उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के लोगों ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान भी किया गया।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी आलोक गिरी महाराज शामिल हुए। कश्यप समाज के लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि कश्यप समस्त समाज के गोत्र आचार्य हैं। महर्षि कश्यप ने वर्षों तक कठोर तपस्या कर भगवान के विभिन्न प्रकार की शक्तियां अर्जित की थी। भगवान से प्राप्त शक्तियों का उपयोग उन्होंने सदैव मानव हित के लिए किया। वह सदा सच्चे लोगों का साथ देते थे। यही कारण है कि मानव दानव और देवता सभी के पूजनीय थे। उन्होंने लोगों को प्रेम एवं सद्भाव से रहने का संदेश दिया था। पार्षद विकास कुमार व ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक कश्यप ने कहा कि समाज को गुरु महर्षि कश्यप के दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है महर्षि कश्यप भगवान ने समाज को एक नई दिशा दी और समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्तिक राजपूत व अमित कश्यप ने कहा कि समस्त विषयों में श्रेष्ठ माने जाने वाले महर्षि कश्यप का आश्रम मेरु पर्वत के शिखर पर था लोक कल्याण के लिए सदैव परमात्मा के ध्यान में मग्र रहने वाले मुनि राज कश्यप नीति प्रिय थे। स्वयं धर्म नीति के अनुसार आचरण करते हुए दूसरों को भी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। चंद्रभान कश्यप व निक्कू कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र व मरीची के विद्वान पुत्र थे उन्हें अनिष्ट नेमी नाम से भी जाना जाता है उनकी माता कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी पुराणों के अनुसार हम सभी उन्हीं की संताने हैं। इस दौरान पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, पार्षद विकास कुमार, कमल राजपूत, नीतीश चौधरी, देवेश बर्मन, कमल प्रधान, रोहित कश्यप, विक्की कश्यप, ऋषभ कश्यप, राहुल कश्यप, सूरज कश्यप, मुन्नालाल, निक्कू कश्यप, विशाल कश्यप, सिंमपाल कश्यप, फतेह, दिवेश कश्यप, मोहन, अभय राजपूत, रणवीर, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बकरी ने ऐसे बच्चे को दिया जन्म जो न बकरी और न बकरा, किन्नर समाज ने उसे अपनाया, सुनिए क्या है मामला

Select Language

Advertisement